सुबह उठने के बाद शरीर सुस्त रहता है, तो अपने दिन की शुरुआत इन चीजों को खाकर करें

सुबह उठने के बाद शरीर सुस्त रहता है, तो अपने दिन की शुरुआत इन चीजों को खाकर करें

सेहतराग टीम

सर्दी के मौसम में लोगों को सुबह उठने में काफी तकलीफ होती है। क्योंकि अधिक लोगों को सुबह में आलस आता है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या खराब हो जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों के मन सवाल उठता है कि आखिर वो क्या करें जिससे वो इस समस्या से दूर रहें। तो इसके लिए आपको अपने भोजन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, जिसकी मदद से आपका ये आलस दूर हो सकता है और आप दिन भर फ्रेश महसूस कर सकते हैं।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

दरअसल, जब हम सुबह उठते हैं तो खुद का आलस भगाने के लिए चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार इससे भी हमारी सुस्ती नहीं भागती। वहीं, चाय-कॉफी से अपने दिन की शुरुआत नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन आपको सूट नहीं कर रहा है। इसलिए अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में शहद मिलाकर करना चाहिए। अगर आपको ये पसंद नहीं है तो फिर आप अपने नाश्ते में ओट्स खा सकते हैं और इसमें शहद मिला सकते हैं।

ओट्स का सेवन करने से ये आपको दिन भर आलस महसूस नहीं होने में मदद कर सकता है। साथ ही ये शरीर का मेटाबॉलिज्म तो बढ़ाएगा ही और शरीर को काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी भी देने में मदद करेगा। इसके अलावा आप अपने दिन की शुरुआत अंडे खाकर भी कर सकते हैं। अंडे में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन आपकी बॉडी को पूरा दिन चुस्त बनाए रखने में मदद कर सकता है।

आप नियमित रूप से रोजाना अपने नाश्ते में अंडे को शामिल कर सकते हैं। सुबह अंडे को दो ब्रेड के साथ खाने से आप दिन भर एनर्जी से भरे रह सकते हैं। वैसे तो ज्यादातर हम लोग नाश्ते में ब्रेड-बटर, पराठे जैसी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर हम नाश्ते में मसालेदार खाने को शामिल करते हैं, तो इसके फायदे हमें मिल सकते हैं। ये हमें दिन भर चुस्त बनाने में मदद करता है।

अगर हम सुबह अपने खाने में मसालेदार भोजन का सेवन करते हैं, तो हमारा मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है जो हमें दिन भर ताजा रखने में मदद कर सकता है। अगर आप सुबह नाश्ते में दूध का सेवन करते हैं तो आप उसमें चॉकलेट पाउडर मिलाकर इसे पी सकते हैं। चॉकलेट मिल्क में मौजूद प्रोटीन दिमाग को बूस्ट करके आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए इसे अपने नाश्ते में शामिल करके इसका लाभ लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

सर्दियों में खाइए मक्के की रोटी, कई रोगों से रहेंगे दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।